इटारसी: इटारसी के पूड़ी लाइन में पालिका सभापति का निरीक्षण, जल निकासी के लिए जेसीबी से हटाया अतिक्रमण
शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग के सभापति राकेश जाधव के निरीक्षण के बाद बाजार क्षेत्र की पूड़ी लाइन और भोजनालय वाली गली में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।इस दौरान जेसीबी की मदद से नालियों के ऊपर किए गए पक्के निर्माणों को ढहाया गया और महीनों से बंद पड़ी पुलियों को खोलकर सफाई की गई।