कोतमा: 12 गुम मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए गए
Kotma, Anuppur | Jun 2, 2026 कोतमा पुलिस ने मंगलवार 11 बजे साइबर सेल की मदद से 12 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल ने गुम मोबाइलों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की थी। टीम ने साइबर सेल अनूपपुर के सहयोग से करीब 1.80 लाख रुपये मूल्य के 12 मोबाइल फोन दस्तयाब किए। थाना परिसर में बरामद मोबाइल संबंधित आवेदकों को सौंपे गए।