हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार पहुंचे शांभवी धाम के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के बयान की कड़ी निंदा की
हाल ही में आंध्र प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मुस्लिमों के चार प्रतिशत आरक्षण जारी रखने का बयान दिया है। उनके इस बयान की साधु संतो ने निंदा की है। शांभवी धाम के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू को केवल मुस्लिमों ने ही नहीं बल्कि सभी धर्मों के लोगो ने वोट दिया है। उन्हे मुस्लिम परस्ती नहीं दिखानी चाहिए।