गुन्नौर: गांव सैजना अहरान में सरकारी भूमि से कब्जा हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम से अभद्रता, वीडियो वायरल
बबराला थाना क्षेत्र के गांव सैजना अहरान में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम के साथ कुछ ग्रामीणों द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने गांव पहुंची थी।