गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: अतरी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे ने अपने पिता लखन मांझी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी है।आरोपी सुरेश मांझी का पिता से लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर उसने परिजनों के साथ मिलकर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।