देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि बुधवार को कांग्रेस भवन ,चाईबासा में मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे, बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे।