स्लीमनाबाद: सलीमनावद: सांदीपनि स्कूल केवल कागजों पर, छात्रों को नहीं मिल रही हैं सुविधाएं
स्लीमनाबाद को सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा मिला, लेकिन आज तक छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पाया। शासन की योजना सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रही है। सत्र 2025-26 के बाद संकुल केंद्र भी समाप्त कर तेवरी और धुरी में शिफ्ट कर दिए गए, जिससे शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। अब हर शासकीय कार्य के लिए दूर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है