परसौनी: अंडहारा गांव में बच्चों के विवाद में वृद्ध की पीटकर हुई हत्या मामले में पिता- पुत्र गिरफ्तार
परसौनी थाना क्षेत्र के अंडहारा में बच्चों के विवाद में वृद्ध नागेंद्र सिंह की पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पिता- पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शशि भूषण सिंह और उसके पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई है। परसौनी थाना प्रभारी प्रिय कुमार ने बताया है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।