परसौनी: धोधनी गांव में मवेशी के लिए घास लाने गई महिला की बिजली करंट लगने से हुई मौत
सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के धोधनी गांव में मवेशी के लिए घास लाने गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। महिला करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गई जिसके कारण उन्हें करंट लग गई। मृतका की पहचान धोधनी गांव निवासी लक्ष्मी शाह की 62 वर्षीय पत्नी समुद्री देवी के रूप में की गई है। समुद्री की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।