मनकापुर: ग्राम भरहूं निवासी 55 वर्षीय महिला ने पंखे के हुक में साड़ी के फंदे से लटक कर की आत्महत्या
ग्राम भरहूं निवासी शीला ने पारिवारिक कलह के चलते वृहस्पतिवार की रात कमरे में लगे पंखे के हुक में साड़ी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को मृतका के पति राधेश्याम के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने, शव का पंचनामा भरकर PM के लिए भेज दिया। मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी शीला लंबे समय से बीमारी से परेशान रहा करती थी। जिसके चलते आत्महत्या कर ली है।