मनकापुर: विशनोहरपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
Mankapur, Gonda | Feb 29, 2024 विशनोहरपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मसकनवा बाजार निवासी गुडडू उर्फ प्रदीप ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। चौकी प्रभारी मसकनवा दिलीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस से आनन फानन जिला चिकित्सालय भिजवाया गया था। जहाँ उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को PM के लिए भेज दिया गया है।