मनकापुर: कंपोजिट विद्यालय सीरपुरवा में यूनिसेफ एक्शन एड के तत्वावधान में आयोजित हुई प्रतियोगिता
Mankapur, Gonda | Feb 29, 2024 कम्पोजिट विद्यालय सीरपुरवा में गुरुवार को यूनीसेफ एक्शन एड के तत्वावधान में चित्रकला, क्वीज, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मिले थीम पर छात्र व छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को यूनिसेफ के ब्लाक समन्वयक अशोक कुमार यादव ने पुरस्कृत किया। प्रधानाध्यापिका प्रतिभा मिश्रा,गंगाराम आदि लोग मौजूद रहे।