मनकापुर: विकासखंड मनकापुर सभागार में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी हुई संपन्न
Mankapur, Gonda | Feb 29, 2024 किसान गोष्ठी कार्यक्रम विकासखंड मनकापुर के सभागार में आयोजित किया गया। जहाँ मुख्य अतिथि जगदेव चौधरी ब्लॉक प्रमुख ने द्वीप प्रज्वलित कर किसान गोष्ठी का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने किसानों से वैज्ञानिक खेती करने का आवाहन किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि डॉ.पीके मिश्रा ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिए प्रेरित किया। इस दौरान क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।