मनकापुर: मनकापुर पुलिस ने अवैध नाजायज चाकू के साथ युवक को कस्बा से किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Feb 28, 2024 मनकापुर के SI अभिषेक मिश्र अपने हमराहियो के साथ क्षेत्र भ्रमण पर रवाना थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि एक युवक चाकू लेकर घूम रहा है। जो कोई भी वारदात कर सकता है। पुलिस ने उसे पकड़ कर पूछताछ किया तो अपना नाम प्रदीप कुमार पुत्र परशुराम निवासी झलमल बताया। कोतवाल संतोष मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज करके न्यायालय भेज दिया गया है।