पटियाली: कस्बा में धूमधाम से निकली हनुमान जयंती की भव्य शोभायात्रा, नगर में पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
पटियाली में धूमधाम से निकली हनुमान जयंती शोभायात्रा कासगंज के पटियाली कस्बा में शनिवार रात हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पाताली महादेव मंदिर से यात्रा का शुभारंभ प्रमोद साहू व डॉ. शिवप्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। झांकियां, काली का अखाड़ा और नृत्य आकर्षण रहे।