रामगढ़: सरपंच चुनाव से पहले रामगढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च, बाम्बोली में भारी पुलिस बल देखकर ग्रामीणों में मची हलचल
Ramgarh, Alwar | Oct 23, 2026 पंचायत राज चुनाव के तहत पंच और सरपंच पदों के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के बीच शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस के आला अधिकारियों के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने संवेदनशील मतदान पर फ्लैग मार्च।