दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सुलैहा में तीन एकड़ में अवैध अफीम खेती पकड़ी गई, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने मौके पर पहुंचकर फसल जब्त कराई। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने पटवारी और कोटवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।