स्वच्छता अभियान में विधायक श्री श्याम जी बरडे ने दिया स्वच्छता एवं जनसेवा का संदेश
................
सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान
................
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
बड़वानी 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विधायक श्री श्याम बरडे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए पानसेमल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। विधायक श्री श्याम बरडे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर तथा जनपद पंचायत पानसेमल के आसपास स्वच्छता अभियान में श्रमदान करते हुए नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, हमारी सामूहिक जिम्मेदारी - विधायक श्री बरडे
विधायक श्री श्याम बरडे ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अपने घर, ग्राम, ग्राम पंचायत, सार्वजनिक स्थलों, सरकारी भवनों, कुएं-बावड़ियों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि स्वच्छता अभियान को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और अपने गांव एवं क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहभागिता करें।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
विधायक श्री बरडे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप मिला है। स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश है कि जब प्रत्येक नागरिक अपने आसपास स्वच्छता की जिम्मेदारी स्वयं स्वीकार करेगा, तभी स्वच्छ एवं विकसित भारत का सपना और अधिक मजबूत होगा। इसी भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 2 से 10 अक्टूबर तक स्वच्छता गतिविधियों में अधिक से अधिक नागरिकों को सहभागी बनना चाहिए।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ
विधायक श्री श्याम बरडे ने कहा कि महात्मा गांधी जी एवं पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के विचारों में समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण प्रमुख था। हमें उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि प्रत्येक परिवार आत्मनिर्भर बने और राष्ट्र की प्रगति में सहभागी बने।
गरीब बस्तियों में पहुंचकर किया जनसंवाद
स्वच्छता अभियान के दौरान विधायक श्री श्याम बरडे ने गरीब बस्तियों में पहुंचकर वहां निवासरत परिवारों से संवाद किया। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा का वास्तविक अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को समझना और उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना है।
लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान
इस अवसर पर विधायक श्री बरडे ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों और अपने आसपास चल रहे स्वच्छता अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेकर एक जिम्मेदार नागरिक होने का उदाहरण प्रस्तुत करें।
जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र भंडारकर, उपाध्यक्ष श्री साहेबराव चौधरी, श्री चंद्रकांत महाजन, श्री बाबुदान चौहान, पार्षद श्री विक्की सिरसाठ, श्री अजमल राठौड़, श्री हितेंद्र हरसोला, श्री अनिल बाबा सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेते हुए सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
#JansamparkMP
#Badwani
2 views | Barwani, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026