मुरैना नगर: रविदास नगर: मकान कब्जाने की धमकी, मारपीट CCTV में कैद, रिपोर्ट वापस लेने का दबाव, पीड़ित ने SP से लगाई गुहार
मुरैना शहर के रविदास नगर में एक मकान को लेकर पड़ोसियों द्वारा कब्जा करने और खाली कराने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित सोनू उर्फ लक्ष्मीनारायण ने बताया कि आरोपियों ने घर आकर गाली गलौज की और किरायेदार से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी,जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद बताई जा रही है।मामले में सिविल लाईन पुलिस ने जांच शुरू कर सुरक्षा का आश्वासन दिया।