मुरैना नगर: मुरैना: नाबालिग से अनुचित व्यवहार, वीडियो वायरल की धमकी, तीन नाबालिग पुलिस हिरासत में
मुरैना के सिद्धनगर इलाके में 11 वर्षीय बालिका के साथ अनुचित व्यवहार का मामला सामने आया है।पीड़िता ने बताया कि वह सहेली के घर गई थी,जहां एक किशोर उसे कमरे में ले गया और अपने दो साथियों के साथ अनुचित व्यवहार कर डराने की कोशिश की।बच्ची ने घर पहुंचकर मां को बताया तो देर रात शिकायत दर्ज हुई।पुलिस ने तीनों नाबालिकों को अभिरक्षा में लेकर जांच शुरू कर दी है।