चित्तौड़गढ़: सेमलपुरा में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक पर किया हमला घायल को जिला चिकित्सालय में करवाया भर्ती
चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेमलपुरा में एक युवक पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने किया लाठी व डंडों से हमला , हमले में घायल हुए प्रकाश जातीय को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए करवाया भर्ती । प्रकाश जातीय घर लौट रहा था, इसी दौरान बदमाशों ने किया हमला कोतवाली थाना पुलिस को इस मामले में रिपोर्ट दे दी गई है ।