आज़मगढ़: आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर गुलउर बाजार में सड़क किनारे तिलक कार्यक्रम में घुसी अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी, 17 जख्मी
आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलउर बाजार में गुरुवार की रात में रोड किनारे एक तिलक कार्यक्रम में एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी घुस गई। जिसकी चपेट में आने से 17 लोग आकर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गुलउर बाजार निवासी राजेश विश्वकर्मा के घर तिलक समारोह था। सड़क किनारे ही कार्यक्रम आयोजित था।