आज़मगढ़: एक दिन पूर्व खेतापुर कैंची बांध स्थित छोटी सरयू नदी में मिले बुजुर्ग की शिनाख्त के बाद कराया गया पोस्टमार्टम
रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतापुर कैंची बांध स्थित छोटी सरयू नदी में एक दिन पूर्व सुबह बुजुर्ग रामकिशुन की लाश बरामद हुई थी। बुधवार की शाम को शव की शिनाख्त परिजनों ने कर ली थी। गुरुवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बता दें कि छोटी सरयू नदी में उतराई हुई बुजुर्ग की लाश मिली थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय आई थी।