आज़मगढ़: बखालिस बाजार में दो बाइक की टक्कर में एक युवक घायल, चौको बुजुर्ग में जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की हालत बिगड़ी, भर्ती
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बखालिस बाजार में गुरुवार को दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार 35 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र जोगिंदर राम निवासी मेगापुर थाना मुबारकपुर घायल हुआ। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चौको बुजुर्ग गांव का निवासी 30 वर्षीय अखिलेश पुत्र तिलकधारी अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।