आज़मगढ़: अतरडीहा गेट से चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय
अतरडीहा गेट से दो अभियुक्त प्रेमचन्द कुमार पुत्र स्वर्गीय लालचन्द व इंद्रजीत राम पुत्र विजाधर राम को पौने तीन बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का एक मोटर तीन हॉर्स पॉवर व चोरी की साइकिल की बिक्री का ₹700 बरामद किया है।