गुना: कैंट थाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एक ही दिन में विभिन्न मामलों में फरार 19 वारंटी किए गए गिरफ्तार
गुना में कैंट थाना पुलिस ने फरार वारंटी ऊपर बड़ी कार्रवाई की है। 5 जुलाई को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, एसपी के निर्देशन में टीम बनाकर विभिन्न न्यायालय से जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंटो में फरार लोगों की तलाश की गई। एक ही दिन में 19 फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्यवाही की गई।