गोरखपुर: 4 महीने बाद दिल्ली से गिरफ्तार हुई निलंबित BSA शालिनी श्रीवास्तव, शिक्षक आत्महत्या मामले में थी ₹25 हजार की इनामी
गोरखपुर के चर्चित शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण में चार महीने से फरार चल रही निलंबित बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव को गुलरिहा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। 22 फरवरी 2026 को दर्ज मुकदमे के बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। न्यायालय से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका था, जबकि एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने उनकी गिरफ्तारी पर 25 हज