लालगंज: यातायात और जनपदीय पुलिस की विशेष चेकिंग अभियान में 18 डग्गामार चार पहिया वाहन किए गए सीज, कार्यवाही से मचा रहा हड़कंप
आजमगढ़ जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं जनपदीय पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष औचक चेकिंग अभियान चलाया । बिना परमिट संचालित होने वाले, ओवरलोडिंग करने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 डग्गामार चार पहिया वाहनों को सीज कर दिया गया। वही पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति मची रही ।