धनौरा: मंडी धनौरा में मेडिकल कार्ड बनाने के नाम पर आढ़ती से ₹1 लाख 20 हजार की ठगी
मंडी धनौरा उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कार्ड बनवाने के नाम पर आढ़ती अक्षय अग्रवाल पुत्र प्रदीप अग्रवाल से ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में सुबोध चौधरी व मुकेश चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अक्षय के पिता प्रदीप पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।