धनौरा: गजरौला के गांव शीशोवाली में खेत की रखवाली कर लौट रहे किसान पर सांड ने किया हमला, किसान की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
गजरौला खेत की रखवाली करके लौट रहे किसान पर सांड ने हमला कर दिया, चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने सांड को लाठी डंडे लेकर दौड़ाया गया लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।