वृंदावन के बारह घाट पर यमुना नदी में सीधे गिर रहे गंदे नालों के विरोध में गरीब एकता दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। संगठन ने जिला प्रशासन से नालों को टैप कर दूषित पानी को सीवेज लाइन के माध्यम से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचाने की मांग की।
गरीब एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता विवेक महाजन ने यमुना की प्रदूषित स्थिति पर चिंता जताते हुए संबंधित विभागों से प्रभावी कार्रवाई की मांग की। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव गोपाल शर्मा और महिला प्रदेश अध्यक्ष रिचा शर्मा ने भी यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।
संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि वृंदावन में 5 एमएलडी और 7 एमएलडी क्षमता के दो एसटीपी होने के बावजूद गंदा पानी यमुना में पहुंच रहा है। प्रदर्शनकारियों ने नालों की टैपिंग, सीवेज के उचित उपचार और नदी की स्वच्छता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में बाबा मदन बिहारी दास जी, अनिल गौतम, विभोर भारद्वाज, छोटू ठाकुर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.
.
.
.
.
#Vrindavan #YamunaRiver #YamunaPollution #GaribEktaDal #YamunaBachao #VrindavanNews #MathuraNews #UPNews #NHPBharat #यमुना_प्रदूषण #वृंदावन #गरीब_एकता_दल
Fatehabad, Agra | Oct 16, 2026