कोठी महल: मुख्यमंत्री ने विक्रम उद्योगपुरी में पेप्सिको इंडिया की अत्याधुनिक स्वाद निर्माण इकाई का निरीक्षण किया
उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवारको विक्रम उद्योगपुरी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में जारी निर्माण एवं सुविधाओं के विस्तार की जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उज्जैन स्थित पेप्सिको इंडिया की अत्याधुनिक फ्लेवर मैन्युफैक्चरिंग इकाई का भी अवलोकन किया।