बाराबंकी में आंधी-बारिश से नुकसान, 217 पेड़ गिरे, 55 मकान क्षतिग्रस्त
बाराबंकी में 25-26 सितंबर को तेज आंधी-बारिश से भारी नुकसान हुआ है। जनपद में 217 पेड़ गिरे, 55 मकान क्षतिग्रस्त हुए और 210 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रशासन ने सभी गिरे पेड़ों को हटवाकर रास्ते सुचारू करा दिए हैं और बिजली बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी है। मकान और फसल नुकसान का सर्वे कर प्रभावितों को सहायता देने की कार्यवाही की जा रही है। #viralpost #barabankiupdates