Shrawasti:- श्रावस्ती: गिलौला पुलिस वाहन से कूदकर मौत का सनसनीखेज मामला - उच्च स्तरीय जांच की मांग
श्रावस्ती। थाना गिलौला क्षेत्र के सिसवारा भरथापुर में भूमि विवाद के निस्तारण हेतु राजस्व टीम और पुलिस टीम मौके पर गई थी। विवाद के दौरान गिलौला पुलिस अभिरक्षा में लिए गए एक युवक की पुलिस वाहन से कूदकर मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस की गिरफ्त में एक स्वस्थ व्यक्ति की वाहन से कूदकर मौत कैसे हो जाती है? यह सवाल आज श्रावस्ती की जनता पूछ रही है।
ये हिरासत में मौत है या कुछ और?
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार पुत्र बृजलाल निवासी मदारपुरवा, पुरुषोत्तमपुर को गिलौला पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था, और हिरासत के दौरान ही वाहन से थाने ले जाते समय उसकी वाहन से कूदकर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह प्रकरण सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि पुलिस की लापरवाही बर्बरता और मानवाधिकार हनन की ओर इशारा करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मृतक की बेटी चीख चीख कर कह रही है कि मेरे बाप को मारा पीटा गया था। ऐसे में जब रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे, तो आम आदमी न्याय के लिए कहां जाएगा?
👉मांग - लीपापोती नहीं, उच्च स्तरीय जांच हो
इस प्रकरण में स्थानीय स्तर की जांच से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती। इसलिए मृतक के परिवारजन इस पूरे प्रकरण की न्यायिक / उच्च स्तरीय SIT जांच गठित करने की मांग करते है ।पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराई जाए की बात भी उठाई है। यह भी मांग है कि जब तक जांच पूरी न हो, संबंधित दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए।
पीड़ित परिवार को लोग उचित मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए की मांग की है। यदि इस मामले में लीपापोती की कोशिश हुई तो मानवाधिकार आयोग और उच्च न्यायालय तक इस लड़ाई को ले जाया जाएगा।
👉पुलिस अभिरक्षा में मौत लोकतंत्र पर काला धब्बा है, इस धब्बे को मिटाने के लिए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए।
👉श्रावस्ती: सिसवारा में हुए विवाद पर DM और SP का संयुक्त बयान - चलती गाड़ी से कूदने से हुई व्यक्ति की मौत, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक निलंबित
👉 जनपद श्रावस्ती के थाना गिलौला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसवारा भरथापुर में 22--सितंबर 2026 को हुए विवाद के संबंध में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने संयुक्त रूप से तथ्यों से अवगत कराया है।
👉क्या है पूरा मामला - प्रशासन ने बताया
डीएम और एसपी ने जानकारी दी कि भूमि विवाद के निस्तारण हेतु राजस्व टीम और पुलिस टीम मौके पर गई थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं व पुरुषों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया गया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 05 महिलाओं व 01 पुरुष को पुलिस के सरकारी वाहन से थाना लाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन में सवार कमलेश कुमार पुत्र बृजलाल निवासी मदारपुरवा, पुरुषोत्तमपुर ने वाहन का गेट खोलकर चलती गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।घायल को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिलौला लाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा रेफर किया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
👉प्रथम दृष्टया राजस्व कर्मियों की लापरवाही - DM ने की बड़ी कार्रवाई
उक्त प्रकरण में प्रथम दृष्टया लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक की घोर लापरवाही परिलक्षित होने पर जिलाधिकारी श्रावस्ती द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक व संबंधित लेखपाल को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई संस्थित कर दी गई है।
साथ ही संपूर्ण प्रकरण में राजस्व एवं पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच हेतु अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर दी गई है।
#Shravastipolice #BreakingNews #वायरल
#UPPolice
# DM Shravasti