24 मई 2026 को संतकबीरनगर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। बैंक, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 258 वाहनों का चालान किया। इस दौरान कुल 2,58,500 रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया।