स्वर्ण समाज की आवाज बनी राखी सिकरवार, मुरैना से लक्ष्मीबाई मैदान पहुंचकर यूजीसी एवं जातिगत आरक्षण का किया विरोध,
ग्वालियर। यूजीसी के प्रावधानों एवं जातिगत आरक्षण के विरोध में ग्वालियर के लक्ष्मीबाई मैदान में आयोजित महाआंदोलन में मुरैना से पहुंचीं राखी सिकरवार ने स्वर्ण समाज की आवाज को बुलंद किया।
राखी सिकरवार ने आंदोलन में शामिल होकर यूजीसी के प्रावधानों और जातिगत आरक्षण के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि समाज में समानता और सभी वर्गों के युवाओं को समान अवसर मिलना चाहिए।
मुरैना से ग्वालियर पहुंची राखी सिकरवार ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या वर्ग की नहीं, बल्कि समानता और न्याय की मांग को लेकर उठाई जा रही आवाज है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से अपने अधिकारों और मांगों को लेकर जागरूक होने की अपील की।
लक्ष्मीबाई मैदान में बड़ी संख्या में लोग आंदोलन में शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।