गुन्नौर: गांव जहांनपुर की मढ़ैया में दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव के बाद हुई फायरिंग, गोली लगने से एक युवक घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जहांनपुर की मढ़ैया में शनिवार रात करीब 8 बजे पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान पथराव और फायरिंग हुई। गोली लगने से जसवीर नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि 11 अन्य लोग मारपीट में घायल हुए हैं। करीब एक घंटे तक चले इस बवाल से गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया।