हरिद्वार: आगामी लोकसभा चुनाव के चलते एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने 3 SSI, 17 चौकी इंचार्ज समेत 28 दारोगाओं का किया तबादला
मंगलवार देर रात SSP परमेंद्र डोभाल ने 3 SSI, 17 चौकी इंचार्ज समेत 28 दारोगाओं का तबादला किया है। रोशनाबाद स्थित SSP कार्यालय से तत्काल सभी को नियुक्ति के आदेश दिए गए हैं। एसएसपी ने ज्वालापुर, कनखल और भगवानपुर के SSI को इधर-उधर करते हुए 17 चौकी इचांर्ज का तबादला किया है। पूरे जिले में 28 दारोगाओं को तबादला किया गया है।