*एण्टी रोमियो स्क्वाड ने मिशन शक्ति के तहत स्कूल-कॉलेज के पास की चेकिंग, 30 से पूछताछ 1 से भरवाया माफीनामा*
*जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 11 जुलाई 2026*
*बस्ती।* महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे "मिशन शक्ति" अभियान के तहत आज बस्ती एण्टी रोमियो स्क्वाड ने वाल्टरगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी एण्टी रोमियो स्क्वाड/मिशन शक्ति टीम ने आज थाना वाल्टरगंज क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई की।
*इन स्थानों पर हुई चेकिंग*
टीम द्वारा *आदर्श पब्लिक स्कूल, हंसराज इण्टर कॉलेज, देसराज नारंग इण्टर कॉलेज, कस्बा वाल्टरगंज, गोविंद नगर स्टेशन, मनौली चौराहा* और विभिन्न कोचिंग सेंटरों के आसपास चेकिंग की गई। इसके साथ ही मुख्य सड़कों, बाजारों और चौराहों पर भी गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
*महिलाओं से संवाद और सुरक्षा का भरोसा*
चेकिंग के दौरान महिला दुकानदारों से क्षेत्र में घूमने वाले शोहदों के बारे में जानकारी ली गई। महिलाओं और छात्राओं की समस्याओं को भी सुना गया और मौके पर ही निस्तारण का आश्वासन दिया गया। टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन *1090* और *112* नंबर की जानकारी भी दी।
अभियान के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब *30 व्यक्तियों से पूछताछ* की गई। एक मनचले को चेतावनी देकर *माफीनामा* भरवाया गया। चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।
*एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम*
1. *म0उ0नि0 शाइस्ता* - प्रभारी, एण्टी रोमियो स्क्वाड बस्ती
2. *म0हे0का0 सुनीता यादव* - एण्टी रोमियो स्क्वाड बस्ती
3. *म0आ0 रश्मि सिंह* - एण्टी रोमियो स्क्वाड बस्ती
4. *म0का0 ममता चौहान* - एण्टी रोमियो स्क्वाड बस्ती
*पुलिस का संदेश*
एण्टी रोमियो टीम ने कहा कि "मिशन शक्ति" के तहत स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित चेकिंग जारी रहेगी। मनचलों और शोहदों को चेतावनी दी गई कि छात्राओं को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिलाएं निडर होकर पढ़ाई और काम करें। आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।*
*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jul 11, 2026