कटकमसांडी: कटकमसांडी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 5 दिन से लापता महिला गाजीपुर से बरामद
बरगडा गांव से 5 सितंबर से लापता पार्वती देवी को कटकमसांडी पुलिस ने तकनीकी सहायता से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सकुशल बरामद कर लिया। लोकेशन मिलने के बाद एएसआई योगेंद्र मेहता को गाजीपुर भेजा गया, जहां से पुलिस महिला को बरामद कर थाना लाई। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।