कैराना: मोहल्ला खैल में दिव्यांग बेटे पर मिट्टी फेंकने का विरोध करने पर महिला के साथ की गई मारपीट, पुलिस में की गई शिकायत
कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल में महिला के साथ मारपीट की घटना प्रकाश में आई है। रविवार शाम करीब चर बजे मिली जानकारी के अनुसार, दिव्यांग छोटू जब अपने घर के बाहर बैठा था, तभी उस पर एक युवक ने मिट्टी फेंक दी। इसका युवक की मां ने विरोध किया, जिस पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद धमकी देकर फरार हो गया। बाद में परिजन थाने में पहुंचे।