सहसवान: सहसवान तहसील क्षेत्र में बुधवार को हुई भारी बरसात, सड़कों में जलभराव
सहसवान तहसील क्षेत्र में बुधवार दोपहर 3:00 के बाद भारी बरसात हुई है। भारी बरसात के चलते सड़कें जलमग्न हुई है। सड़कों पर भी घुटने भर पानी भर गया है। 2 घंटे की बरसात से ही सड़कों पर भीषण जल भराव हो जाता है। नगर दहगवाँ की बात हो या फिर सहसवान के अकबराबाद मार्किट की सभी जगह स्थित भगवान भरोसे है। कई घंटो तक राहगीर गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर रहते हैं।