बदायूं: उझानी में विद्युत उपकेंद्र के सामने जनरल स्टोर के दो खोखों में लगी भीषण आग, तीन लाख का सामान जलकर हुआ राख
Budaun, Budaun | Nov 18, 2026 बदायूं के उझानी में विद्युत उपकेंद्र के सामने उझानी के कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले सुबोध गुप्ता पुत्र श्रीराम गुप्ता का जनरल स्टोर का खोखा है। वहीं उनके बराबर में उनके बेटे आयुष का लकड़ी का खोखा है। दोनों पिता पुत्र जनरल स्टोर का सामान बेचते थे । बीती रात लकड़ी के दोनों खोखों में अचानक भीषण आग लग गई।जिससे पिता पुत्र को तीन लाख रुपए का नुकसान हो गया ।