लुहणू क्रिकेट मैदान के सचिव विशाल जगोता ने शुक्रवार को शुरू होने वाले वुमेन चैलेंजर अंडर 19 ट्राफी को लेकर कहा बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरे आयोजन की थीम गुलाबी रखी गई है। हमारा नारा है— ‘छोटे कदम, बड़े अरमान, बेटियां बनेंगी भारत की शान।’ इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को अपनाने का संदेश भी देना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि यह आयोजन बिलासपुर के लिए यादगार साबित होगा।
Bilaspur Sadar, Bilaspur | Oct 29, 2026