रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में मकान के पैसों को लेकर एक बेटे ने अपने सौतेले पिता के साथ अभद्रता करते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।जहां उसके खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में चलानी कार्रवाई की गई।
रामपुर मनिहारन: शिवपुरी कालोनी में मकान के पैसों को लेकर युवक का हंगामा, सौतेले पिता से विवाद करने पर पुलिस ने बेटे को किया गिरफ्तार - Rampur Maniharan News