दतिया नगर: पीतांबरा राजगढ़ चौराहा दतिया में बंगाल, असम व पुडुचेरी जीत पर भाजपा का जश्न, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरित
बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर दतिया शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली इस सफलता के उपलक्ष्य में सोमवार शाम करीब 7:30 बजे पीतांबरा राजगढ़ चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा ने किया।