रायबरेली: कोरिहर सहित अन्य गांवों में अवैध कच्ची शराब की बिक्री की शिकायत पर की गई छापेमारी, 135 लीटर कच्ची शराब बरामद
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के,कोरिहर गांव सहित अन्य गांव में, बुधवार को स्थानीय,पुलिस व आबकारी विभाग की टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाने व बिक्री के ठिकानों पर छापेमारी की गई।आबकारी अधिकारी,रविन्द्र सिंह ने बताया कि इस दौरान,135 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई साथ ही,500 किलो महुआ का लहन नष्ट किया गया।व 6 महिलाओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।