भवानीपुर: चूल्हे की आग से तीन घर जलकर राख, 11 हजार नकद समेत लाखों की संपत्ति नष्ट, पीड़ित परिवारों के सामने खाने-रहने का संकट
भवानीपुर:- भवानीपुर प्रखंड के बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत अंतर्गत बलिया त्रिलोकी टोला में शुक्रवार देर रात चूल्हे की आग से तीन घर जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में 11 हजार रुपये नकद समेत अनाज, कपड़े, बर्तन, खाने-पीने का सामान, पंखा, बिजली मीटर सहित घर में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।