बाबई: माखननगर में तहसीलदार और नायब तहसीलदार की हड़ताल के चलते राजस्व संबंधी कामकाज ठप, तहसील में पसरा रहा सन्नाटा
जबलपुर में तहसीलदार और पटवारी समेत 7 लोगों पर जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद माखननगर में तहसीलदार ओर नायब तहसीलदार के हड़ताल पर जाने से शुक्रवार को तहसील कार्यालय में राजस्व संबंधी कोई कामकाज नही हुए। हड़ताल के चलते तहसील मे सीमांकन,बंटवारा,मूलनिवासी समेत कई काम अटक गए। इस दौरान तहसील कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।