बाबई: छत्रपाल ढाबे के पास आपसी विवाद में फरियादी के साथ मारपीट, आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी जितेंद्र पिता धन सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी देवी सिंह,ऋषभ और सूरज ने माखननगर में छत्रपाल ढाबे के पास फरियादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।